फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में मारे गए मोनिस का हुआ अंतिम संस्कार, चप्पे चप्पे पर नजर आई पुलिस

Sun, 01 Mar 2020 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
रोते बिलखते मोनिस के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा में जान गंवाने वाले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी युवक का शव रविवार तड़के तीन बजे पैतृक गांव पहुंचा। दोपहर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी मोनिस (18) पुत्र अलीशेर की मौत दिल्ली हिंसा में हो गई थी। शनिवार को दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन अपने पैतृक गांव राभा के लिए निकले। रविवार तड़के तीन बजे शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

शव आने की जानकारी पर सीओ सदर नागेश मिश्रा, पिहानी कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला, मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, टडिय़ावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज और हरियावां के थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


दोपहर में नमाज-ए-जनाजा के बाद राभा के निकट ही स्थित अटियापुरवा में बने कब्रिस्तान में मोनिस का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें