फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: शादी के कार्ड में सीएए पर जागरूकता पैगाम, पीएम की फोटो भी छपवाई

Sun, 01 Mar 2020 02:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
शादी के कार्ड में जागरुकता संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ओर जहां दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर फैली भ्रांतियों के दूर करने के लिए अब आमजन भी आगे आ रहे हैं। कन्नौज जिले में एक परिवार ने इस दिशा में अनूठी पहल की है। बेटी की शादी के कार्ड के जरिए सीएए-एनआरसी के देशहित में होने का पैगाम लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

नदसिया गांव के मनोज कुमार द्विवेदी ने बेटी प्रियंका के शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो संग सीएए-एनआरसी का समर्थन करने का संदेश दिया है। नगर के एक गेस्ट हाउस में दो मार्च को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में भी बरात की अगवानी के दौरान देशहित सर्वोपरि का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें