फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से की छेड़छाड़, निलंबित

Sun, 13 Mar 2022 11:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नशे में धुत सुनील ने हेड कांस्टेबल की पत्नी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख सुनील वहां से भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के किदवईनगर में नशे में धुत सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जूही बारादेवी स्थित पुलिस कॉलोनी में ग्वालटोली थाने में तैनात सिपाही सुनील कुमार रहता है। उसके पड़ोस में एक हेड कांस्टेबल का परिवार रहता है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को वह जीने के रास्ते छत पर जा रही थीं।

तभी नशे में धुत सुनील ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख सुनील वहां से भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि थानेदार की रिपोर्ट के आधार पर सुनील को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें