फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों की जांच की तैयारी

Thu, 29 Dec 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब विधायक की संपत्तियों की जांच की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई मामलों में जेल में बंद चल रहे विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों की जांच की तैयारी की जा रही है। शासन से मिले निर्देश के बाद इस दिशा में प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि विधायक की जाजमऊ, पनकी, चकेरी व उन्नाव क्षेत्र में संपत्तियां हैं, जिनकी जांच की जाएगी। शक जाहिर किया जा रहा है कि यहां पर जितनी भी संपत्तियां बनाई गई हैं, उसमें कई मामलों में हेराफेरी की गई है।

विज्ञापन


इसी के साथ शहरी क्षेत्र सीसामऊ, कैंट क्षेत्र में विधायक के कहां मकान या अपार्टमेंट हैं, प्रशासन इस पर भी निगाह रखे हुए हैं। शासन से पुलिस को विधायक के अपराधों की जांच के साथ प्रशासन को विधायक की संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। पता चला है कि इस संबंध में जाजमऊ, पनकी, चकेरी, उन्नाव क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में कितनी रजिस्ट्रियां कराई गई, उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें