एक मिनट का पहला वीडियो: आप बतासे खिला रहे, वो डंडे मार रहे
पहला वीडियो एक मिनट का है, इसमें विधायक और इंस्पेक्टर ग्वालटोली प्रवीन कुमार के बीच बातचीत हो रही है। विधायक कह रहे हैं कि गवाही बना रहा है दरोगा। इंस्पेक्टर पानी लाने के लिए उठते हैं तो विधायक कहते हैं हमारा पानी है... बैठो पांडेय जी परेशान न हो। इतना जनता को खिला दिया है। इंस्पेक्टर कह रहे हैं कि पहली बार आए हैं, बतासे का डिब्बा उठाकर लाते हैं और कहते हैं हमारी गलती है। इस पर विधायक कह रहे हैं कि आपकी कोई गलती नहीं है आप बतासे खिला रहे हो। वो तो डंडा मार रहे हैं। आप योगी जी वाला काम कर रहे हो। इतने में एक दरोगा आता है, तो विधायक कहते हैं यही दरोगा है।
41 सेकेंड का दूसरा वीडियो: ऐसे ही उठाकर किसी को बंद कर दोगे, कोई साक्ष्य है
दूसरा वीडियो 41 सेकेंड का है, जिसमें विधायक युवक से कह रहे हैं बताओ तुम्हें मारा है कि नहीं। इस पर वह हां कहता है। दरोगा कहता है मारा तो नहीं है, अब आरोप लगाने को लगा दो। तब विधायक कहते हैं कि वो झूठ क्यों बोलेगा यार, उससे तुम्हारी क्या दुश्मनी है। फिर युवक से पूछते हैं कि तुम बताओ तुम्हें मारा है कि नहीं। इस पर युवक कहता है कि मारा है सर। विधायक कहते हैं देखो उसका हाथ सूझा हुआ है। फिर दरोगा से कहते हैं कि 307 का क्या साक्ष्य है। दरोगा कहता है पूरा गांव कह रहा है। विधायक कहते हैं पूरा गांव क्या कह रहा है। इंजरी क्या है, लाओ दिखाओ ऐसे ही उठाकर किसी को भी बंद कर दोगे।
इनामी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विधायक के कुछ शंका है, उन्हें शांत करने के लिए पुलिस अपने सबूत दे रही है। किसी के खिलाफ कोई गलत कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। आरोपी के परिवार का कोई विरोध है तो वह लिखकर दे, एसीपी स्तर के अधिकारी से जांच करा ली जाएगी। -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल
यह था मामला: शिवा और साथियों पर जानलेवा हमले और लूट का आरोप
लुधवाखेड़ा ग्वालटोली निवासी गुड्डी ने 30 मार्च को ग्वालटोली थाने में चंद्रशेखर, शिवा, बसीठ, अंकित, नीरज, परिवेश, जितेंद्र व संजय के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, धमकी, हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 26 मार्च की रात उनका बेटा विशाल घर से चंद्रशेखर की दुकान पर अंडा व पान मसाला लेने गया था।
सर्विलांस की मदद से शिव को गिरफ्तार किया
वहां पहले से मौजूद शिव व जितेंद्र के कहने पर कुल्हाडी, लोहे की रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इसके बाद से उनका बेटा हैलट में भर्ती है। इसके बाद से शिवा व अन्य आरोपी फरार थे। चार अप्रैल को पीड़ित की मां ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद से डीसीपी सेंट्रल ने फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बुधवार दोपहर सर्विलांस की मदद से शिव को गिरफ्तार कर लिया था।