घर पहुंचते ही परिवार ने दुल्हन का स्वागत किया
दो जुलाई को ताखा स्थिति गेस्ट हाउस में बरात पहुंची और शादी की दोनों परिवारों ने रश्में पूरी और शादी होने के बाद तीन जुलाई को दुल्हन लेकर बरात दोपहर शिवरा पहुंची। यहां परिवार ने स्वागत किया, रात में जागने के कारण रिश्तेदार व परिवार के लोग आराम करने लगे।
कमरे में फंदे से लटका देखा
वहीं, घर की महिलाएं दुल्हन के साथ बैठकर अन्य रश्में पूरी करने लगी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सतेंद्र यादव ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छत पर गए रिश्तेदार ने कमरे में फंदे झूलते हुए देखा, तो घर में कोहराम मच गया।
कारण नहीं पता चल सका, जांच में जुटी है पुलिस
परिवार के लोगों ने शव को फंदे से उतारकर उमरैन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण नहीं पता चल सका है और जांच की जा रही है।