फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की सुहानी राज बनीं मिस इंडिया खादी उत्तराखंड-2018

Thu, 20 Sep 2018 08:18 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- नैनीताल के आरिफ होटल में 19 सितंबर को आयोजित हुआ था कार्यक्रम
- इंटरमीडिएट की छात्रा हैं सुहानी राज सिंह, एक्टिंग और मॉडलिंग में बनाना चाहती हैं करियर
विज्ञापन
1 of 4
सुहानी राज
कानपुर शहर की एक और बेटी ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया है। अशोक नगर निवासी सुहानी राज सिंह ने हाल ही में मिस इंडिया खादी उत्तराखंड-2018 का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में तमाम शहरों के प्रतिभागी आए हुए थे लेकिन पहले स्थान पर सुहानी का कब्जा रहा। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान बरेली की पूजा और तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ की ट्विंकल ने पाया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इंटरमीडिएट की छात्रा हैं सुहानी...
विज्ञापन

2 of 4
सुहानी राज
18 वर्षीय सुहानी इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। वह मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर संवारना चाहती हैं। सुहानी ने बताया कि 19 सितंबर को नैनीताल के आरिफ होटल में आयोजित हुई प्रतियोगिता की तैयारी वह पिछले कई महीनों से कर रही हैं। इससे पहले सुहानी लखनऊ में आयोजित मिस यूपी इलाइट मॉडल ऑफ द ईयर 2018 में फर्स्ट रनर अप रही हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शहरी लड़कियों को सुहानी ने दिया ये संदेश...
विज्ञापन

3 of 4
सुहानी राज
सुहानी के पिता आरएन सिंह व्यापारी हैं और मां सीमा सिंह गृहणी हैं। बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। सुहानी ने शहर की लड़कियों को संदेश दिया कि आप जो अपनी लाइफ में करना चाहते हो उसे तुरंत करना शुरू कर दो।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- लड़कियां किसी से कम नहीं...
विज्ञापन

4 of 4
सुहानी राज
लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री में टैलेंट के बदौलत बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। इससे पहले शहर की प्रगति तिवारी मिस यूपी आईकॉन 2018, नैन्सी अरोड़ा मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018 की विजेता बन चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें