फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर मुंडवाकर पेपर देने पहुंचा छात्र तो नहीं मिला प्रवेश, 1 छात्रा रोते हुए चली गई, वजह भी जान लीजिए

Thu, 20 Sep 2018 07:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में कल्याणपुर के केशवपुरम आवास विकास स्थित इयान डिजिटल में बुधवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सिर मुंडवा कर पहुंचे एक छात्र को परीक्षा देने से रोक दिया गया। सेंटर के रेलवे परीक्षा कोऑर्डिनेटर ने आरआरबी का सख्त आदेश का हवाला देकर ऐसा करने की बात कही। जानिए ऐसा कौन सा आदेश था जिसकी वजह से छात्र को परीक्षा देने से मना कर दिया गया।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
मूलरूप से बिहार के गोपालगंज निवासी बलबीर राम ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के लिए आवेदन किया था। जिसकी परीक्षा बुधवार को कल्याणपुर के केशवपुरम आवास विकास स्थित इयान डिजिटल में तीन पालियों में होनी थी। दूसरी पाली सुबह 10.45 से शुरु हुई। बलवीर राम जब परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो आरपीएफ के जवानों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
रोकने का कारण पूछने पर बताया कि उसकी एडमिट कार्ड की फोटो पर सिर में बाल हैं पर वर्तमान समय में उसने सिर मुंडवा लिया था। बलबीर ने बताया कुछ दिन पहले उसका भाई गुजर गया था। इस वजह से उसने सिर मुंडवा लिया। बलवीर ने कहा मेरा थंब इंप्रेशन लेकर आधार कार्ड भी जांच सकते हो इस पर केंद्र नियंत्रक ने थंब इंप्रेशन मशीन न होने की बात कह कर उसे परीक्षा देने से मना कर दिया। इस दौरान मेरठ से आई विनीता सिंह को भी एडमिट कार्ड में लगी फोटो से शक्ल न मिलने पर परीक्षा देने से रोक दिया। जिसके बाद छात्रा वहां से रोते हुए चली गई। परीक्षार्थियों ने बताया इयान डिजिटल में अक्सर छात्रों को बिना आवश्यक कारण के परीक्षा देने से रोक दिया जाता है। एग्जाम सेंटर मनमानी करने लगे हैं।

 
विज्ञापन

दाढ़ी निकल आए तो क्या परीक्षा देने से रोक दिए जाएगा

4 of 4
डेमो पिक
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा का आवेदन परीक्षा की तिथि में लगभग 6 से 7 महीने का फर्क होता है। इतने दिनों में कुछ भी हो सकता है। चेहरा बदल सकता है। दाड़ी बढ़ सकती है। कोई मोटा या पतला भी हो सकता है।
रजनीश द्विवेदी कुशीनगर, परीक्षार्थी

हम लोग सैकड़ों किलोमीटर चलकर परीक्षा देने के लिए आते हैं ऐसे में जब परीक्षा के लिए आवेदन किया हो उस समय क्लीन शेव हो पर जब परीक्षा देने आओ उस समय दाढ़ी निकल आए तो क्या परीक्षा देने से रोक दिए जाएगा।
चंदन कुमार तिवारी बिहार, परीक्षार्थी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें