फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: जवान की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, रिश्तेदार युवक ने वारदात को दिया अंजाम, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में जवान की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जवान ने पुलिस पर समझौता कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीबीपी के जवान की साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया। जवान का आरोप है कि बदौसा थाना पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था। गुरुवार को डीआईजी कार्यालय में जवान ने प्रार्थना पत्र दिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि देर रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन



गैर जनपद में तैनात जवान ने शिकायती पत्र में बताया कि वह मूलरूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला है। नौकरी की वजह से उसकी पत्नी बच्ची को लेकर बदौसा के एक गांव में मायके में रहती है। पत्नी ने चार दिन पूर्व फोन कर बताया कि उसके ममेरे भाई ने बच्ची के साथ गलत हरकत की है। इस कारण बच्ची के नाजुक अंगों से खून भी बह रहा है। इसके बाद पत्नी अपनी मां व बच्ची को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने थाने में दूसरे पक्ष को भी बुला लिया और फिर पत्नी पर दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। जवान ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बहन के साथ ससुराल बदौसा पहुंचा और दोबारा थाने में शिकायत करने गया तो पुलिस ने अभद्रता कर भगा दिया। इसके बाद गुरुवार को उसने डीआईजी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें