फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: चाकू की नोक पर किया किशोरी से दुष्कर्म, वो चीखती रही पर कोई मदद को नहीं आया

Mon, 11 Feb 2019 03:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

वो घर में अकेली थी। मौका पाकर दरिंदे ने घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर दरिंदे ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वो दर्द से तड़पती रही पर कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। 

 

कानपुर के बर्रा में चाकू नोक पर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवती के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

पत्नी काम पर गए थे बेटी घर पर अकेली थी

पीड़िता के पिता मुताबिक 31 जनवरी को वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी अजय जबरन घर में घुस गया। चाकू की नोक पर बेटी से दुष्कर्म किया। शाम को उनके घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई।

इस पर वह पत्नी के साथ आरोपी के घर पहुंचे, जहां शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से उन्हें पीटा। गंभीर चोटे आने पर उन्हें और उनकी पत्नी को काशीराम ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद रविवार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के टीम को लगाया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें