फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर

Thu, 14 Feb 2019 12:32 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के सचेंडी में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान पांच साल की बच्ची को उठा ले जाकर दुष्कर्म किया गया। खून से लथपथ रोती बच्ची किसी तरह पंडाल के पास पहुंची तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे कल्याणपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने पूछताछ की और पुलिस को आरोपी की तलाश में भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बरात आई थी। बच्ची भी परिजनों के साथ पहुंची थी। ग्रामीण बरात की अगवानी में व्यस्त थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी बच्ची को उठा ले गया और दुष्कर्म किया। एसओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी की तलाश में बरात आए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें