फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के मिलने से परेशान रहा अस्पताल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में बुधवार को बाल रोग चिकित्सक के कक्ष के बाहर एक महिला द्वारा बच्चा छोड़कर चले जाने से करीब चार घंटे तक अस्पताल प्रशासन परेशान रहा। बच्चे को पुलिस की निगरानी में मां के सुपुर्द किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इस प्रकरण के बारे में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि करीब दो साल का एक बच्चा बाल रोग चिकित्सक के कक्ष के पास रोता मिला। उसे इमरजेंसी भिजवाने और उसे बिस्कुट खिलाने के बाद घटना से थाना सिविल लाइन पुलिस को अवगत कराया गया।

सीएमएस डॉ.भदौरिया ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद बच्चे की मां सबा पत्नी आरिफ निवासी साबितगंज जिला अस्पताल पहुंची। सबा के अनुसार अज्ञात व्यक्ति उसके दो वर्षीय पुत्र अरमान को घर के दरवाजे से उठा ले गया था। पुलिस की निगरानी में बच्चे अरमान को मां सबा के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें