Hamirpur News: क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस की टीम गांव भेजी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज करा लिए गए हैं। तत्परता के साथ कार्रवाई की जा रही है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भतीजी पड़ोसी गांव के स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है।
विज्ञापन
हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह साइकिल से गांव जा रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए अतुल, विवेक और एक अज्ञात युवक उसे खींच कर खेतों में बने खंडहर में ले गए। यहां बारी-बारी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ने आहट पाकर खंडहर में जाकर देखा, तो युवकों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि तभी से उसकी भतीजी गुमसुम रह रही थी और रो रही थी। इसके बाद हमारे द्वारा उससे पूछा गया, तो उसने रो-रोकर सारी घटना बताई। पीड़ित चाचा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस की टीम गांव भेजी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज करा लिए गए हैं तत्परता के साथ कार्यवाही की जा रही है।