फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: चाचा बोला- तीन युवकों ने किया कुकृत्य, पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र

Thu, 02 Nov 2023 05:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस की टीम गांव भेजी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज करा लिए गए हैं। तत्परता के साथ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भतीजी पड़ोसी गांव के स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है।

विज्ञापन

हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह साइकिल से गांव जा रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए अतुल, विवेक और एक अज्ञात युवक उसे खींच कर खेतों में बने खंडहर में ले गए। यहां बारी-बारी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ने आहट पाकर खंडहर में जाकर देखा, तो युवकों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि तभी से उसकी भतीजी गुमसुम रह रही थी और रो रही थी। इसके बाद हमारे द्वारा उससे पूछा गया, तो उसने रो-रोकर सारी घटना बताई। पीड़ित चाचा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस की टीम गांव भेजी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज करा लिए गए हैं तत्परता के साथ कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें