फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म: वैन चालक ने किया कुकृत्य, प्रबंधक बोली- किसी को कुछ मत बताना, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य और वैन चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छठवीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के वैन चालक ने दुष्कर्म किया। छात्रा ने स्कूल पहुंचकर क्लास टीचर, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक ने छात्रा से कहा किसी को बताना नहीं।

विज्ञापन

छुट्टी के बाद छात्रा जब घर पहुंची, तो घर वालों को पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने में भी तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी छठी क्लास की 12 वर्षीय छात्रा केशव पुरम आवास विकास के ग्लोबल पैराडाइज स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।

परिजनों ने अनुसार छात्रा सुबह आठ बजे घर से स्कूली वैन में बैठकर स्कूल के लिए निकली थी। वैन चालक कल्लू ने रास्ते में छात्रा के साथ गाड़ी में दुष्कर्म किया, जिससे छात्रा बेहोश हो गई। जब स्कूल पहुंची तो, उसे होश आया उसने अपने क्लास टीचर मधु मैम को घटना की जानकारी दी।

प्रबंधक बोली- बेटा किसी को कुछ मत बताना
क्लास टीचर बच्ची को नाबालिग छात्रा को लेकर प्राचार्य अलका भाटिया के पास गई, जो बच्ची को लेकर स्कूल प्रबंधक हेमा के पास गई। प्रबंधक हेमा ने छात्रा से कहा कि बेटा किसी को कुछ मत बताना। स्कूल की छुट्टी के बाद किशोरी जिस वैन से स्कूल आई थी। उसका ड्राइवर बदल गया था।

परिजनों से कहा था आज नहीं कल आना
नया ड्राइवर हरिशंकर वैन से किशोरी को घर छोड़ने गया। किशोरी ने घर पर घटना की जानकारी दी। छात्रा की नानी ने प्रबंधक हेमा को फोन पर स्कूल आकर मिलने के लिए बात कही। इस पर फोन देखने कहा कि आज नहीं कल आना। परिजनों ने आरोपी वैन चालक स्कूल की क्लास टीचर, प्रिंसिपल और प्रबंधक हेमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना प्रभारी ने स्कूल जाकर पूरी घटना की जानकारी ली । क्लास टीचर प्रबंधक और प्रिंसिपल के बयान भी दर्ज किया। बच्ची के एडमिशन के समय जो भी जरूरी दस्तावेज होते हैं उनको भी लिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें