फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Train Fire: ट्रेन में आग लगने की सूचना से मचा हड़कंप...दौड़े अधिकारी, एक घंटे बाद ट्रेन को किया गया रवाना

Sat, 23 Dec 2023 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस जैसे ही जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से गुजरी, तो ट्रेन में अफरातफरी मच गई। बलरई रेलवे स्टेशन के पहले पहुंची, तभी किसी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
etawah train fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवं नगर में आजमगढ़ से आ रही 12225 कैफियत एक्सप्रेस के पीछे एस-सात में धुआं निकलने के कारण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारी, दमकल विभाग और पुलिस ने बलरई रेलवे स्टेशन पर  ट्रेन की जांच की, लेकिन पहियों पर लगे डिस्क घिसने से धुआं निकलने का मामला सामने आया।

विज्ञापन

इसके बाद रेलवे दमकल और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शनिवार की तड़के सुबह करीब पौने पांच बजे बलरई रेलवे स्टेशन  को सूचना प्राप्त हुई। इसमें बताया गया कि आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियत (12225) में आग लगी है। स्टेशन से ऑन ड्यूटी स्टाफ ने स्थानीय दमकल विभाग, पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी को तुरंत सूचना दी।
सूचना मिलते ही सभी विभागों के अधिकारी सुरक्षा किट के साथ बलरई रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन को बलरई स्टेशन पर में रोक लिया गया था, जहां ट्रेन के पिछे की तरफ एस-सात कोच से धुआं निकलने की सूचना पर बोगी की जांच की गई। इस पर पहिए के डिस्क में खराबी पाई गई, जिसकी मरम्मत कर ट्रेन को आगे लगभग एक घंटे बाद पांच बजकर चालीस मिनट पर आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

ट्रेन के ब्रेकों में से धुआं उठते देख मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस जैसे ही जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से गुजरी, तो ट्रेन में अफरातफरी मच गई। बलरई रेलवे स्टेशन के पहले पहुंची, तभी किसी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। चेन पुलिंग होते ही ट्रेन स्टेशन से पहले खड़ी हो गई और ट्रेन के एस-सात कोच के ब्रेकों में से धुआं उठते देख ट्रेन में सवार यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है।

घटना की सूचना पाकर अधिकारी मौक पर पहुंचे
बता दें कोहरे के चलते यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन से उतर कर इधर-उधर से भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान बलरई और जसवंतनगर थाने के साथ जीआरपी के अलावा कई थानों के फोर्स के साथ-साथ फायर बिग्रेड की पांच से छह छोटी-बड़ी गाड़िया मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ब्रेक बाइंडिंग ठीक करने के ट्रेन को रवाना किया गया
बमुश्किल कैफियत एक्सप्रेस के एस-सात कोच की ब्रेक बाइंडिंग ठीक करने के बाद एहतियात के तौर पर कोच को खाली कराने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए आगे भेजा गया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक ट्रेन बलरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मची रही। हालांकि, सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें