फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोर्ट में बयान देने से पहले दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ले चुकी थी बयान

Wed, 04 Aug 2021 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इसी केस में महिला को बयान के लिए कानपुर बुलाया गया था। महिला काकादेव निवासी अपने चाचा के घर पर चार दिन पहले आकर रह रही थी। सोमवार को किदवई नगर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के काकादेव में सोमवार रात एक दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज होने थे। बयान दर्ज होने से ठीक एक रात पहले पीड़िता की मौत होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। ससुराल वाले कोलकाता से कानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं जबकि सोनीपत में रहे उसके पति भी जल्द कानपुर पहुंचेंगे। तब आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि साकेत नगर निवासी महिला ने एक डॉक्टर से प्रेम विवाह किया था। डॉक्टर मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले हैं मगर वह सोनीपत में रहते हैं। पति पत्नी दोनों सोनीपत में ही रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक कुछ महीने पहले महिला ने सोनीपत के एक थाने में साकेत नगर निवासी अपने सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


घटना स्थल कानपुर का था इसलिए मामले की जांच किदवई नगर थाने ट्रांसफर हुई थी। इसी केस में महिला को बयान के लिए कानपुर बुलाया गया था। महिला काकादेव निवासी अपने चाचा के घर पर चार दिन पहले आकर रह रही थी। सोमवार को किदवई नगर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान होने थे लेकिन सोमवार रात को ही महिला की मौत हो गई। उसके चाचा का कहना है कि तबीयत खराब होने पर पास के एक क्लीनिक में उनको दिखाया गया था। उसके कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगी अहम 
मृतका के ससुराल वालों ने काकादेव पुलिस से फोन पर बात की है। उनके ससुर ने कहा है कि वह सभी लोग कोलकाता से कानपुर आ रहे हैं। जब तक वह न आ जाएं तब तक शव का अंतिम संस्कार न किया जाए। पोस्टमार्टम भी उनके आने के बाद ही कराया जाए। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। जब परिजन आ जाएंगे तभी पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 

इसलिए खड़े हो रहे सवाल
दुष्कर्म की घटना में पीड़िता के बयान बेहद अहम होते हैं। कोर्ट के बयान अकाट्य होते हैं। बयान से पहले महिला की मौत हो जाना बड़ी बात है। इसलिए पुलिस अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया है। अफसरों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। अगर किसी के खिलाफ कोई साक्ष्य पाए जाते हैं तो उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें