कानपुर के चकेरी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी पर सोमवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि मकान की देखरेख करने वाली महिला की 13 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने खुद रंगेहाथ कमरे में उसको पकड़ा।
पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी का चकेरी के एक मोहल्ले में मकान है।