यूपी के महोबा जिले में कबरई थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 16 वर्षीय किशोरी 23 अगस्त को घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के ही युवक ने घर में घुसकर उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने सारी जानकारी मां को दी।
इसके बाद किशोरी के पिता ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के राहुल पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।