फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई फिजियोथेरेपिस्ट की बदमाशों ने लूटी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 30 Aug 2020 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट युवती को लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। जब तक युवती कुछ समझ पाती लुटेरे उसके गले से चेन खींच कर तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व उसकी मां के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की है। बर्रा-2 में रहने वाली फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. तान्या त्रिपाठी रविवार सुबह अपनी मां किरण के साथ टहलने गई थीं। सुबह टहलकर घर वापस आ रही थीं तभी बाइक सवार दो बदमाश तेजी के साथ तान्या के बगल से गुजरे। कुछ मिनटों के बाद बाइक सवार दोबारा आए और जब तक मां-बेटी कुछ पातीं, तब तक बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और हाईवे की तरफ तेजी के साथ निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें