फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़: सात साल की मासूम के साथ अश्लील हरकतें कीं, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ ही पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि युवक ने सात साल की मासूम के साथ अश्लील हरकतें कीं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, मासूम के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामला, चकरनगर थाना के गौहानी गांव का है। यहां नाबालिग से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव के ही पीड़ित व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि मेरी मासूम सात साल की बेटी से गांव के ही भोला सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह ने अश्लील हरकतें की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर 354 (क) 323 504 आईपीसी व 7/8 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। पीड़ित मासूम को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें