फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दीवार गिरने से दबकर मजदूर की मौत, लगातार बजती रही मोबाइल की घंटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 21 Apr 2024 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमालियाबाग में एक दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा के मोहल्ला माकुमकुंआ निवासी रफीक (50) पुत्र अली मोहम्मद मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन

शनिवार  सुबह घर से काम करने के लिए निकले थे। रात में जब घर नहीं आए, तो परिजनों ने काफी खोजबिन की। हालांकि, उनका पता नहीं चल सका और फोन पर उनकी घंटी लगातार जा रही थी। रविवार सुबह पड़ोसी सरताज ने सूचना दी कि इमालियाबाग में रफीक दीवार गिरने से उसमें दबे हुए मिले हैं।
मौके पर जब हम लोग पहुंचे, तो उनकी पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे आसिफ ने बताया कि मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। वहीं, मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

नाला खोदा दिया गया और निर्माण कार्य नहीं हो रहा
इसके लिए दो माह पहले नाला खोदा दिया गया था और निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। इस कारण दीवार धीरे-धीरे कमजोर होती गई। कल शाम को चार बजे डॉ. सुधीर मिश्रा की दीवार गिर गई थी। उस समय तो वहां काम कर रहे सभी मजदूर निकल आए, लेकिन रफीक को किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सभी वहां से चले गए। रविवार की सुबह जब काम करने के लिए सभी मजदूर आए, जब मलबा हटा रहे थे। तभी देखा कि रफीक नीचे दबे पड़े हैं। डॉ. सुधीर मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें