Chitrakoot News: जिले में मंत्री नरेंद्र कश्यप सपा नेता अखिलेश यादव के एनकाउंट पर सवाल उठाने से काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि वो किसी भी घटना को जातीय रंग देने की कोशिश करते हैं।
चित्रकूट जिले में प्रदेश के दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप एनकाउंटर पर सवाल उठाने पर अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी घटना को जातीय रंग देने की कोशिश करते हैं। उनको अपना कालखंड याद आ रहा है, जब उन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश को दंगों के हवनकुंड में डाल दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी सरकार में अपराधियों को सड़कों पर छोड़ दिया था। अब वो दौर योगी की सरकार में नहीं चलेगा। अपर्णा यादव की नाराजगी पर कहा कि छोटी-मोटी शिकायतें हैं। पार्टी अपने स्तर पर बात कर रही है। अपर्णा समझदार है और मान जाएंगी।