फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर की हत्या से खफा अधिवक्ताओंं ने शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय करवरिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से शनिवार को जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ता सुरेश तिवारी ने कहा कि कासगंज में अधिवक्ता मोहनी तोमर की हत्या कर दी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ता अमित यादव ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ संख्त कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कंचनी, नीरू गुप्ता, आनंद कुमार मिश्रा, राजकुमार प्रजापति, शिवनरेश सिंह, आशीष कुमार तिवारी, बालकृष्ण पांडेय, मोतीलाल सेन, रामरूप ,आशीष तिवारी, शशीष भूषण पाल, अवधेश कुमार,लाल बहादुर,राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें