फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जितिन प्रसाद बोले: कानपुर की तस्वीर जल्द बदलती दिखेगी

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर जिले के प्रभारी और लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह और कपिलदेव अग्रवाल के साथ सुभाष रोड स्थित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के चतुर्मुखी विकास पर चर्चा की। यहां जितिन प्रसाद ने कहा कि सबके सुझाव और प्रयास से कानपुर की तस्वीर जल्द बदलती दिखेगी। 
विज्ञापन


चर्चाओं में रिंग रोड, एयरपोर्ट और इसके आसपास का विस्तार, उर्सला, हैलट, मेडिकल कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं के साथ चिकित्सकों की कमी को पूरा करना भी शामिल रहा। महीनों से लंबित कार्यों के बारे भी सतीश महाना ने जानकारी दी। इस दौरान मिश्रिख सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।

अरे भाई सास बहू के झगड़े हमसे न निपटेंगे
सतीश महाना के कैंप कार्यालय में पुष्पा ने प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि सास प्रताड़ित करती है। विधानसभा अध्यक्ष रामकली की ओर मुखातिब हुए और बोले कि सास-बहू के झगड़े न निस्तारित कराओ, बाकी कोई दिक्कत है तो बताओ। यह सुन जुटी भीड़ हंस पड़ी।
विज्ञापन


सिंधु महोत्सव में आंधी की वजह से मंच उखड़ गया
उत्तर प्रदेश सिंधी समाज की ओर से रविवार को मोतीझील लॉन में सिंधु महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भगवान झूलेलाल की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सिंधी समाज के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। दृष्टि ने भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज के लोगों ने ढोकला नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। पंडाल में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए थे। इस मौके पर महेश मेघानी, मोहन लाल चंदानी, जय हेमराजानी, देवेंद्र सचदेवा, लाल चंद्र टुटेजा, मनीष पंजवानी आदि मौजूद रहे। वहीं देर शाम चली आंधी की वजह से मंच उखड़ गया था। इसमें नागपुर से आई गायिका सृष्टि को मामूली चोट भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें