फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बजे तक के मेले में 12 बजे उठ गए डॉक्टर

विज्ञापन
कोकपुरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर का बंद पड़ा कक्ष। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा/बसरेहर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई का तनिक भी भय नहीं दिखता है। रविवार को विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) जिले मेें थे, इसके बावजूद कोकपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के मेले से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी निर्धारित समय से पहले ही चले गए। जेडी डॉ. ब्रजेश सिंह चौहान ने कई अस्पतालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बसरेहर स्वास्थ्य केंद्र और चौपुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में में टीबी मरीजों को प्रोटीन किट बांटी।
विज्ञापन

कोकपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिला मुख्यालय में लाइन पार है। स्वास्थ्य मेला दोपहर दो बजे तक था, किंतु इस अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी 12:30 बजे ही चले गए। सभी कुर्सियां खाली पड़ी थीं। डॉक्टर का कक्ष भी बंद कर दिया गया। अधीक्षक डॉ. अनूप रायपुरिया ने बताया वह कुछ देर के लिए पक्का तालाब चौराहा स्थित स्वास्थ्य शिविर में डिप्टी सीएमओ डा.सतेंद्र यादव के साथ गए थे। अस्पताल में एक फार्मासिस्ट और दो स्टाफ नर्स हैं। डॉ सतेंद्र यह नहीं बता पाए मेले में कितने मरीज आए। सीएमओ डॉ.भगवान दास ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, पता कराएंगे।
ज्वाइंट डायरेक्टर ने अजबपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेले के अलावा उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर ऑक्सीजन प्लांट भी देखा। लखना में नगर पंचायत अध्यक्ष बकेवर विनोद दोहरे ने मेले का उद्घाटन किया। केंद्र प्रभारी डा. संदीप कुमार ने बताया महेवा सीएचसी की डॉ. अनिता की टीम ने 19 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रधान बिजौली तिलक सिंह राजपूत ने फीताकाट कर उदघाटन किया। फार्मासिस्ट पंकज कटियार ने 25 मरीजों को दवाएं दीं। इकदिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चेयरमैन डा.सौरभ दीक्षित व पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव प्रताप राजपूत ने शुभारंभ किया। चेयरमैन ने अस्पताल में वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। चिकित्साधिकारी डॉ. शिवेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की खाली पड़ीं कुर्सियां। संवाद- फोटो : ETAWAH

बसरेहर सीएचसी पर टीबी रोगी महिला को पोषण आहार प्रदान करते जेडी डा.ब्रजेश कुमार सिंह। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें