फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक माह पूर्व प्रवासी मजदूर की हादसे में मौत

विज्ञापन
Migrant laborer dies in accident a month before marriage - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। शादी से एक माह पूर्व ही प्रवासी युवा मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। साइकिल सवार भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रसिन (चित्रकूट) गांव निवासी 27 वर्षीय प्रवासी मजदूर महेश अपनी बहन संतोषा के यहां भवई गांव निमंत्रण में जा रहा था। बजरंग चौराहा के पास वह साइकिल सवार 50 वर्षीय रामेश्वर गोकुल निवासी किंधौली को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में चोट आने से मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार वृद्ध को भर्ती कराया गया है।
मौसेरे भाई सुनील ने बताया कि महेश की शादी पांच जून को चित्रकूट जनपद के इटखरी गांव में होनी थी। शुक्रवार को वह बहन संतोषा की नंद के रस्म में जा रहा था। उप निरीक्षक आशीष पटेरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें