इसके बाद छत के ऊपर से कमरे में पहुंचा, तो जमीन पर संदिग्ध अवस्था में सका शव पड़ा मिला। मुन्ना के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का गुप्तांग खून से लथपथ मिला। चर्चा है कि मृतक अवैध शराब बनाकर बेचने के साथ ही खुद भी जमकर पीता था।
परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के गुप्तांग में किसी जहरीले कीड़े के काटने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।