मेट्रो के कोच अंदर से कुछ ऐसे नजर आएंगे
- फोटो : amar ujala
कानपुर में मेट्रो डिपो स्थित कार्यशाला में गुरुवार को मेट्रो रेल के कोचों से परदे हटाए गए। इसके साथ ही असेंबलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में कार्यशाला में ही सभी उपकरणों के संचालन की जांच होगी।
इसके बाद डिपो में ही इसके संचालन का ट्रायल होगा। यह कार्य एक हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। इस प्रोटोटाइप ट्रेन में जल्द से जल्द सभी तरह के परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्रायल रन की हरी झंडी दिखवाने की तैयारी है।
जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरी झंडी दिखवाकर शहरवासियों को यह सुविधा मुहैया कराने की योजना है। इस बीच डिपो खासकर कार्यशाला में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा अन्य के प्रवेश और मेट्रो ट्रेन की फोटो खींचने पर रोक लगा दी गई है।