फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मेट्रो ट्रैक अधूरा: 15 नवंबर को होगा ट्रायल, गीता नगर मेट्रो स्टेशन में पटरियों पर लगी पेंड्रोल क्लिप

Sat, 30 Oct 2021 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्रवार सुबह पहली मेट्रो ट्रेन को डिपो से निकालकर गीता नगर मेट्रो स्टेशन से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक संचालन की टेस्टिंग करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
कानपुर में तैयार मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मेट्रो ट्रैक सहित कई कार्य अधूरे रहने से शुक्रवार को ट्रेन का ट्रायल नहीं हो पाया। गीता नगर मेट्रो स्टेशन में बिछी पटरियों में पेंड्रोल क्लिप लगाए जाते रहे। सिग्नल आदि कार्य भी होते रहे, जिनकी वजह से मेट्रो ट्रेन को डिपो में ही चलाकर ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शुक्रवार सुबह पहली मेट्रो ट्रेन को डिपो से निकालकर गीता नगर मेट्रो स्टेशन से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक संचालन की टेस्टिंग करने की योजना बनाई थी। इसके मद्देनजर मेट्रो के अधिकारियों और वहां काम कर रहे कर्मियों के अलावा अन्य लोगों को दिनभर स्टेशन जाने से रोका गया।

दोपहर में प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन को यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव की मौजूदगी में डिपो में निकाला गया, पर विभिन्न मेट्रो स्टेशनों के बीच शाम तक ट्रायल नहीं हो पाया। इसकी वजह गीता नगर मेट्रो स्टेशन मेें एक-दूसरे से जोड़ते हुए लगाई गई पटरियों के प्लेटफार्म के बेस से न जुड़ा होना, थर्ड रेल, सिग्नल आदि कार्य अधूरा होना है। 

मेट्रो ट्रेन को डिपो से गीता नगर क्रासओवर होते हुए विश्वविद्यालय तक ले जाया जाना था। हो सकता है कि नोडल अधिकारी और एमडी के अचानक दौरों, इंटर्नल मीटिंग की वजह से टेस्ट न हो पाया हो। मेन ट्रैक पर शनिवार को भी टेस्ट हो सकता है। इसके लिए डिपो से गीता नगर क्रासओवर होते हुए विश्वविद्यालय तक ट्रैक तैयार है। ट्रैक, सिग्नल अधूरे होने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचानन मिश्रा, डीजीएम (पीआर), यूपीएमआरसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें