फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह पाल के बसपा में जाने का मैसेज वायरल, राज्यमंत्री ने पत्र जारी कर किया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री व सिकंदरा विधायक के कार्यकर्ताओं समेत बसपा में शामिल होने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होने पर राज्यमंत्री ने तत्काल इसका खंडन किया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिले की सिकंदरा सीट से मौजूदा समय में अजीत सिंह पाल भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं। सोमवार को राज्यमंत्री के कार्यकर्ताओं संग बसपा में शामिल का पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो गया। जिससे अन्य पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच चर्चा होने लगी।
जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री भी सकते में आ गए। उन्होंने आनन-फानन किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के दावे का खंडन करने का पत्र फेसबुक पर पोस्ट किया। राज्यमंत्री ने लिखा कि वह भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और दिए गए कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए गलत खबर को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने मैसेेज वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए एसपी को भी पत्र भेजा है।
सदर विधायक का भी वायरल हो चुका मैसेज
पिछले दिनों सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद विधायक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से सपा में शामिल होने से इनकार करते हुए सफाई दी थी। उन्होंने गलत मैसेज वायरल करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें