फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मेधा पाटकर बोलीं- अडानी और अंबानी के हाथों देश को बेच रहे हैं मोदी- योगी

Mon, 01 Nov 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

मेधा पाटकर ने कहा कि किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। किसान आंदोलन को 11 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। यह हाल तब है जब किसान दिल्ली के चारों तरफ डेरा डाले हैं। 
विज्ञापन
संडीला में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करतीं मेधा पाटकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन आंदोलन की राष्ट्रीय समन्वयक मेधा पाटकर ने कहा है कि मोदी और योगी उद्योगपति अडानी और अंबानी के हाथों देश को बेच रहे हैं। यही वजह है कि महंगाई बढ़ी है, ईंधन से लेकर घरेलू गैस तक मंहगी हुई है। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी अब तक न होने पर आश्चर्य भी जताया।
विज्ञापन


संडीला के तहसील परिसर में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बैनर तले आयोजित किसान पंचायत में मेधा पाटकर ने कहा कि महंगाई के चलते लोगों का घरेलू बजट तक बिगड़ रहा है, लेकिन देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। किसान आंदोलन को 11 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। यह हाल तब है जबकि दिल्ली के चारों तरफ डेरा डाले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं मिलता, जिसके कारण धान बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


सरकार किसानों की समस्याओं को अनावश्यक रूप से खींच रही है। किसान नेता पूनम पंडित ने कहा कि दोनों सरकारें किसानों और गरीबों के विरुद्ध कार्य कर रही हैं। जबरदस्त बेरोजगारी है और युवा रोजगार के लिए मारा-मारा घूम रहा है।
विज्ञापन

आयोजक मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय के नेतृत्व में सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। इस दौरान संडीला नगर पालिका के अध्यक्ष रईस अंसारी, भाकियू लोकतांत्रिक के राकेश चौहान, संडीला विकास मंच के राजेश अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

ज्ञापन में की गईं मांगें
छुट्टा मवेशियों से किसानों के  खेतों को बचाने का उपाय किया जाए। खेतों को बचाने के लिए कटीले तार लगाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए। पराली जलाने पर प्रतिबंध हटाया जाए। किसानों के सारे कर्ज माफ किए जाए। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। आम किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें