फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू से पेपर देकर निकला एमबीए छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

सार

कानपुर के सीएसजेएम विश्वविद्यालय में एमबीए छात्र अभिषेक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। परीक्षा के बाद ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
अभिषेक। (फाइल फोटो )  - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में गुरुवार को एमबीए छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहा था। पिता चकेरी में सूबेदार पद पर तैनात हैं। उन्होंने देर रात आईडी कार्ड से बेटे के शव की पहचान की।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी सूबेदार यशवंत सिंह चकेरी में तैनात हैं। उनका छोटा बेटा अभिषेक (23) विवि से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे पेपर छूटने के बाद वह कैंपस से विनायकपुर स्थित कमरे पर जा रहा था। करीब 3:45 बजे अवधपुरी के पास बने कट से वह रेलवे ट्रैक पार करने लगा, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रावतपुर और कल्याणपुर थाने की पुलिस काफी देर सीमा को लेकर उलझी रही।

यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी अनिल मलिक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें