फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शाॅर्ट सर्किट से कबाड़ के गोदाम में लगी आग

सार

कानपुर के मसवानपुर में बुधवार रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने एक घंटे में आग बुझाई। घटना में लाखों का सामान जल गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। रावतपुर के मसवानपुर में बुधवार देर रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। दुकानदार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मसवानपुर में ब्रह्मदेव चौराहे के पास निजाम का कबाड़ का गोदाम है। देर रात गोदाम में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखकर रिहायशी इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार निजाम के अनुसार गोदाम में लाखों रुपये का कबाड़ का सामान था। सब कुछ जल गया। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें