फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर अस्पताल न पहुंचने से प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। मिर्जापुर लखोटिया गांव की एक गर्भवती को रविवार की रात प्रसव पीड़ा होने के बाद परिवारीजनों ने क्षेत्र की आशा को जानकारी दी गई। दो घंटे बाद आशा उसके घर पहुंची। इससे पहले महिला ने एक बेटे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन उसके आने से पहले परिजन प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले प्रसूता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र के मिर्जापुर लखोटिया गांव निवासी तुलाराम ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मुलायम सिंह उर्फ जगत दोहरे गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात करीब 2:30 बजे जगत सिंह की पत्नी रिशू (27) को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। तत्काल जानकारी गांव की आशा बहू उमा को दी गई। वह करीब दो घंटे बाद उसके घर पहुंची।
इससे पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जन्म के बाद प्रसूता की हालत अचानक बिगड़ गई। पीड़िता के देवर विजय ने एंबुलेंस को फोन किया। 37 मिनट बाद एंबुलेंस गांव पहुंची, लेकिन इससे पहले महिला की हालत खराब होता देख परिजनों ने प्राइवेट वाहन कर लिया और उसे सीएचसी रसूलाबाद ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर मौजूद डॉ. सौरभ शाक्य ने भी महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रसूता रिशू का यह दूसरा बेटा है। पहले से एक बेटी भी है। रिशू की मौत पर पति जगत सिंह, ससुर तुलाराम, सास रामदेवी, देवर विजय, बलवीर, गोरेलाल, पांच साल की बेटी परी, पिता रामनिवास का रो रो कर बुरा हाल है।
घर में प्रसव होने के दौरान महिला की मौत की जानकारी हुई है। अन्य बिंदुओं की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आशीष मिश्रा, अधीक्षक रसूलाबाद सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें