फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, तेज धुंआ और लपटों से सहमे लोग, फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू

Sat, 16 Sep 2023 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई की गाड़ियां भीषण आग के आगे बेबस दिखाई दीं, तब कोंच, कालपी और जालौन सभी जगह से सात गाड़ियां बुलाकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन
orai fire accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में संदिग्ध हालत में टायर गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुनील का कालपी रोड पर पुराने टायर का बड़ा गोदाम है, जिसमें बड़ी मात्रा में पुराने व कंडम टायर रखे हुए थे।

विज्ञापन

यहां शुक्रवार तड़के संदिग्ध हालत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया। आसमान छू रही आग की लपटों और पूरे इलाके में धुएं के गुबार से हड़कंप मच गया। इससे आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उरई की गाड़ियां भीषण आग के आगे बेबस दिखाई दीं, तब कोंच, कालपी और जालौन सभी जगह से सात गाड़ियां बुलाकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें