फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सामूहिक वंदेमातरम गायन ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार को श्यामनगर के ओमर वैश्य विद्यापीठ में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक साथ एक स्वर में वंदेमातरम गाकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह कार्यक्रम अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने की शपथ ली। विद्यार्थियों को शपथ पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि देश के विकास और सामाजिक बदलाव में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और उनमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य रागिनी अग्रवाल और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अंत में छात्रों को मिष्ठान वितरित किया गया। आरती गुप्ता, दिलीप तिवारी, आशा रावत, अनंत दीक्षित, विशाल गिरी व निकेत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें