फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में आत्महत्या: राजमिस्त्री ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Apr 2022 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ कोतवाली में एक परिवार में पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। गुरूवार को राजमिस्त्री ने पहले पत्नी से मारपीट की। इसके बाद खुद को अवैध बंदूक से गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
राजमिस्त्री की मृत्यु के बाद रोता हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पारिवारिक कलह के चलते राजमिस्त्री ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ अभय नारायण राय और कोतवाल दिनेश सिंह पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। इससे पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव का है, जहां पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने अवैध बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। चिल्ली गांव निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उनके 32 वर्षीय चचेरे भाई चरन सिंह शराब पीने की बुरी लत थी। शराब के नशे में अक्सर पत्नी प्रीति से चरन का विवाद होता था। पड़ोसी समझा बुझा कर दोनों को शांत करा देते थे। गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे चरन ने घर में 12 बोर की अवैध बंदूक से खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विवाद होने पर चरन ने नशे में पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। पड़ोसी महिला प्रीति को बचाकर घर से बाहर ले गई। तभी चरन ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक चरन व जयसिंह दो भाई थे। पिता छत्रपाल बड़े पुत्र जयसिंह के साथ रहते थे। मृतक चरन राजमिस्त्री का काम करता था।

परिवार में पत्नी प्रीति और तीन बेटियों अमानी, आरोही व करिश्मा को रोता बिलखता छोड़ गया। सीओ अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने अवैध बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही आत्महत्या के कारणों व अवैध बंदूक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें