फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, ससुरालियों ने सुनसान इलाके में छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jun 2022 08:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मौदहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर गाली गलौज, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित विवाहिता ने पति सहित सास,ससुर,जेठ पर गाली गलौज, मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर मौदहा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मंकराव निवासी कल्पना का विवाह दो साल पहले जनपद बांदा के बबेरू निवासी आनंद कुमार पुत्र शंभु दयाल के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति आनंद, सास चंद्रकली,ससुर शंभूदयाल और जेठ पप्पू दहेज को लेकर मारपीट और गाली गलौज करते रहे हैं। 
जून माह में ही  पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, तो ससुरालियों ने मारपीट कर बच्चा छीन लिया। ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह पीड़िता ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई तब जाकर जान बच सकी। इसके बाद ससुरालियों ने बच्चा भी वापस कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि ससुराली जनों ने दो दिन बंधक बनाकर मारा पीटा और इंगोहटा में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने पिता के घर पहुंची। आरोपी अब उसके पिता और भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल कहना है कि महिला ने तहरीर दी है, महिला को बुलाया गया था वह नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें