सीओ गवेंद्र पाल गौतम, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति व खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई रणधीर सिंह ने बताया कि ज्योति की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।
आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर आए दिन पति चंद्र भवन ज्योति के साथ मारपीट करते थे। उसके कोई संतान नहीं थी। यह भी बताया कि ससुरालीजन 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने हत्याकर शव को फंदे पर लटका दिया। पैलानी थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मायके वालों की तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले खुद को मारी थी ब्लेड
घटना के चार दिन पूर्व ज्योति और उसके पति चंद्रभवन का प्रकरण पुलिस थाने तक पहुंच गया था। मायके वालों का कहना है कि पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर ज्योति ने खुद को ब्लेड मार ली थी। सूचना पर यूपी-112 मौके पर पहुंची थी।
ज्योति का इलाज कराने के बाद दंपती को समझाकर शांत किया था, लेकिन दोनों के बीच अनबन बनी रही। ससुरालीजनों के मुताबिक ज्योति द्वारा आत्महत्या करना इसी का नतीजा है।