फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। रंजीतपुर स्थित मायके में रह रही विवाहिता का शव गुरुवार को घर के अंदर कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रंजीतपुर गांव के उदय सिंह नायक की बेटी ज्योति (27) की शादी करीब सात वर्ष पूर्व अलीगढ़ के हरदोई गांव निवासी मुन्नेश नायक के साथ हुई थी। एक वर्ष बाद उसके बेटा मनीष पैदा हुआ। कुछ समय बाद मुन्नेश नायक ने ज्योति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली और कहीं चला गया। इसके बाद से ज्योति अपने मायके में बेटे के साथ रह रही थी।
पिता उदय नायक ने बताया कि पति के दूसरी शादी करने से बेटी परेशान रहती थी। बुधवार की रात को वह कमरे में सोने चली गई। बेटा मनीष नानी कमला देवी के पास सो गया। गुरुवार की सुबह जब मां कमला ने आवाज लगाई तो ज्योति ने कोई जवाब नहीं दिया। कमरे में देखने पर ज्योति का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी दस्तमपुर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतका के पिता ने आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें