वहीं, मृतका के पति प्रवीन ने बताया कि आये दिन मायके जाने की जिद करती थी। बीते दिवस भी मायके जाने की जिद कर रही थी, तो हमने मना कर दिया। उसके बाद परिवार के सभी लोग छत पर थे, तभी मौका पाकर फांसी लगा ली। मतका अपने पीछे एक बेटी अंजली (3) और डेढ साल बेटा कुशल छोड़ गई।
सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह व सीओ भरथना साधुराम ने घटना स्थल पर पहुंच कर पुछताछ की। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मृतका के पति प्रवीन कौशल, देवर सुमित कुमार, सास ससुर संतरा देवी विनोद कुमार, ननद प्रीती, रानी, बाबा वीरेंद्र कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।