फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: जमीन के विवाद में कार से कुचलकर मार डाला, परिजनों ने आठ घंटे नहीं उठने दिया शव

Wed, 18 May 2022 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा में जमीन विवाद के एक मामले में एक शख्स की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गैंगस्टर अपराधी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अपराधी संजेश कुमार कुशवाहा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में सुंदरपुर गांव में जमीन के विवाद में बुधवार सुबह खेत पर जाते समय कार से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। विरोध में परिजनों ने आठ घंटे तक शव उठने नहीं दिया। आरोपियों की गिरफ्तार और खेत से कब्जा हटाने के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर के पंजाबी कालोनी निवासी सुनील दोहरे (45) के कछपुरा में 16 बीघा खेत हैं। इस जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार सुबह सुुनील बाइक से खेत जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के सुनील कुशवाहा समेत छह लोगों ने कार से पीछा किया।

सुनील बचने के लिए सुंदरपुर में पंचायत घर वाली गली में पहुंच गए। पीछा करते आए कार सवारों ने पंचायत घर के सामने सुनील को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और विवादित भूमि से कब्जा हटने तक शव न उठाने की जिद पर अड़ गए। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। करीब दस बजे सिटी मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और 12 बजे एडीएम प्रशासन जयप्रकाश भी पहुंच गए।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और कब्जा हटवाने के आश्वासन के बाद परिजनों ने एक बजे शव उठने दिया। देर शाम मिली तहरीर पर पुलिस ने संजय कुशवाहा सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें