बांगरमऊ के कामिल खान ने खुद को आर्यन बताकर बिठूर की युवती से फेसबुक के जरिये दोस्ती की। कुछ ही दिनों में प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली में जाकर युवती से शादी कर ली। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो खींची और ब्लैकमेल करने लगा। तभी युवती को आर्यन का असली नाम व धर्म का पता चल गया, जिसके बाद वह घर लौट आई।
बिठूर पुलिस ने रविवार को आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। बिठूर निवासी युवती की करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिये आर्यन नाम के शख्स से दोस्ती हुई। पुलिस के मुताबिक एक साल पहले वह युवती को लेकर दिल्ली चला गया था बीते साल नवंबर में उससे शादी कर ली थी।
इस बीच युवती को पता चला कि आर्यन का असली नाम कामिल खान है, जिसको लेकर उससे विवाद हुआ। कामिल के पास युवती की अश्लील फोटो थी। वह उसको ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि वह उसको पीटता था। यही नहीं वह धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाता था। कुछ दिन पहले ही युवती किसी तरह से अपने घर आ गई। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।