फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KANPUR: केस्को दफ्तर में बीयर पीते वीडियो वायरल, एई निलंबित

Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केस्को के जरीब चौकी खंड में तैनात एई तुषारकांत को निलंबित कर दिया गया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दफ्तर में बीयर पी रहे हैं। जानकारी होने पर केस्को एमडी अनिल ढींगरा ने कार्रवाई करने के साथ ही विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले एक जेई पर भी इसी तरह दफ्तर में बीयर पीने पर कार्रवाई हुई थी। जांच तुषारकांत ने ही की थी। बताया जा रहा कि बदला लेने के लिए जेई ने कुछ दिन पहले बीयर मंगवाई और एई तुषारकांत के साथ दफ्तर में बैठकर पी। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया।

केस्को प्रबंधन की तरफ से यह भी कहा गया है कि साजिश के आरोप में जेई के खिलाफ भी जांच चलेगी। निलंबित एई को मुख्यालय में मुख्य अभियंता दफ्तर से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता पीके सिंह, अधिशासी अभियंता शशांक अग्रवाल और लेखाधिकारी आरके वाजपेयी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें