फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहली शादी छुपाकर की शादी, भेद खुलने पर ससुराल पक्ष को धमकाया, रिपोर्ट

Sat, 22 Feb 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बाबूपुरवा में पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी करने वाली महिला के खिलाफ ससुराल पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने दूसरी शादी का भेद खुला तो ससुराल वालों को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगी। बाबूपुरवा कालाेनी निवासी अमित शर्मा के मुताबिक उनकी बर्रा निवासी आकांक्षा तिवारी के साथ 11 मार्च 2024 को शादी हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ माह बाद ही पता चला कि आकांक्षा पहले से शादीशुदा है। वर्ष 2018 में बर्रा के ही रहरेन वाले सुमित माथुर के साथ उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि सुमित को बिना तलाक दिए आकांक्षा ने अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आर्यसमाज मंदिर में उससे शादी की थी। पूछताछ पर वह सच बताने की बजाए झगड़ा करने लगी। साथ ही जेवर लेकर मायके चली गई। आठ अक्तूबर 2024 की रात जब वह अपने घर पर नहीं थे तो आकांक्षा अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचकर गाली गलौज की। एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार ने बताया कि आकांक्षा के साथ उसकी मां, मामा-मामी, उनका बेटा समेत अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें