खोदी गई सड़क का निरीक्षण करती महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को आपके वार्ड के कार्यक्रम के तहत वार्ड - 29 (ओमपुरवा) में शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। आनंदनगर, लालबंगला निवासी रमा दुबे ने बताया कि पड़ोसन नीतू बाजपेई ने घर के बाहर सीवर लाइन डालने के लिए नवनिर्मित सड़क खोद दी। महापौर ने मौके पर पहुंचकर खुदी सड़क देखने पहुंचीं और जोन-2 के जोनल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह को तत्काल 7936 रुपये जुर्माना लगाने और विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ओमपुरवा में इमली के पेड़ के पास स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी ने मदिर के मुख्य द्वार को अतिक्रमणकारियों द्वारा ईंटों से बंद करवा कर सब्जी की दुकान लगाने की शिकायत की। जोनल अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शिविर में 15 समस्याएं आईं, जिनमें छह तत्काल निस्तारित हो गईं। शिविर में क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र चौरसिया शामिल रहे।