फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड: मीनाक्षी ने केडीए में ओएसडी पद पर लिया चार्ज, पति की फोटो देख हुईं भावुक

Wed, 13 Oct 2021 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केडीए वीसी अरविंद सिंह ने बताया कि मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्ति करने के लिए शासन ने त्वरित निर्णय लिया है। मंगलवार को मीनाक्षी ने जॉइन किया है। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
कानपुर: मीनाक्षी ने ओएसडी पद पर लिया चार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पुलिसकर्मियों की बर्बरता के शिकार हुए मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने मंगलवार को केडीए में ओएसडी के पद पर चार्ज संभाल लिया। इस दौरान मोबाइल में मनीष की फोटो देखकर वह फफक पड़ीं। भाई ने गले लगाकर मीनाक्षी को शांत कराया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे मीनाक्षी अपने चार साल के बेटे अविराज, भाई सौरभ और चाचा ईश्वरचंद्र गुप्ता के साथ केडीए पहुंचीं। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के दफ्तर पहुंचने पर गेट पर खड़े गार्ड ने मीनाक्षी को सैल्यूट किया।

केडीए उपाध्यक्ष और अन्य अफसरों ने मीनाक्षी के सभी शैक्षणिक दस्तावेज लिए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने अंतिम हस्ताक्षर कर मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्त किया। केडीए के द्वितीय तल के 206 नंबर कमरे के बाहर कागज से उनके नाम की प्लेट लगा दी गई।
विज्ञापन


206 नंबर कमरे में पहुंचते ही मीनाक्षी ने वहां लगी श्री कृष्ण की तस्वीर को नमन किया। पहले वह कुर्सी में बैठने से हिचकती रहीं, सभी के कहने पर बैठ गईं। इस दौरान अपने मोबाइल में मनीष की फोटो देखी तो वह फफक पड़ीं तो भाई ने संभाला। 
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने पहुंचीं पार्षद
बर्रा तीन के क्षेत्र से पार्षद दीपा द्विवेदी भी केडीए पहुंचीं और मीनाक्षी के कमरे में जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाई।

मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्त करने के लिए शासन ने त्वरित निर्णय लिया है। मंगलवार को मीनाक्षी ने पदभार संभाल लिया है। उनको नियमानुसार सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें