मिनाक्षी ने कहा कि दोषियों की फांसी की सजा के बाद मैं चैन से बैठूंगी। वहीं मीनाक्षी ने केस के ट्रायल को कानपुर शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि मैं चार साल के बेटे को लेकर गोरखपुर बयान देने जाने में असमर्थ हूं। पूरे केस में कानपुर में ही गवाही दर्ज हो।
मनीष हत्याकांड में रविवार को इनामी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा की गिरफ्तारी हो गई। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने पहली बार पुलिस के काम की सराहना की है। मीनाक्षी ने कहा कि पुलिस अब ठीक तरह से काम कर रही है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी बनाए गए सभी 6 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग की। आगे कहा कि अभी इंसाफ बाकी है। बाकी चार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार हों। मीनाक्षी ने बताया कि जब तक इन सभी आरोपियों को सजा नहीं मिल जाएगी, तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।
दोषियों की फांसी की सजा के बाद मैं चैन से बैठूंगी। वहीं मीनाक्षी ने केस के ट्रायल को कानपुर शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि मैं चार साल के बेटे को लेकर गोरखपुर बयान देने जाने में असमर्थ हूं। पूरे केस में कानपुर में ही गवाही दर्ज हो।