फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस के बंटवारे को लेकर युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 28 Feb 2019 06:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़
विज्ञापन

उन्नाव के अचलगंज में जानवर के मांस के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान घायल युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


एक आरोपी की गिरफ्तारी व हत्या की धारा में मुकदमा होने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। अचलगंज थानाक्षेत्र के रहाहार मजरा नेवरना निवासी होरीलाल (४८) पुत्र नन्हा का जानवर के मांस के बंटवारे को लेकर गांव के ही संतू से विवाद हो गया था। विवाद के बाद होरीलाल घर लौट आया।

 

विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू

कुछ देर बाद संतू अपने बेटे सुनील व पड़ोसी जागेश्वर के साथ होरीलाल के घर पहुंचा और होरीला के छोटे भाई रामबाबू से मारपीट शुरू कर दी। होरीलाल जब उसे बचाने लगा तो उसे पीटकर मरणासन्न कर भाग निकले। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था।

हालांकि परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। जहां गुरुवार सुबह होरीलाल ने दम तोड़ दिया। होरीलाल की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार दोपहर होरीलाल के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगा दिया।

परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने इस घटना में आरोपियों को बचाने की कोशिश की। अचलगंज पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई थी। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाया। अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या की धाराओं में मुकदमा तरमीम करने व एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें